2022 में नौकरी के साथ सिर्फ 25000 में शुरू करें बिजनेस होगी बंपर कमाई Small Business Idea Hindi

small business idea hindi fishing business
small business idea Hindi fishing business

Table Of Contents

Small Business Idea Hindi

अगर आप भी नौकरी के साथ साथ पार्ट टाइम बिजनेस करना चाहते हैं। तो आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं सुनहरा स्माल फ्यूचर बिजनेस आइडिया, जिसे आप नॉकरी के साथ साथ बहुत आसानी से कर सकते हैं।और इसके लिए सरकार की तरफ से आपको लोन पे आसानी से मिल जाएगा।

अगर आप बिजनेस के लिए कृषि क्षेत्र में हाथ आजमाना चाहते हैं तो मौसम के भरोसे चलने वाली खेती के अलावा भी बहुत विकल्प हैं जो आपको मुनाफे की गारंटी देते हैं। इसी में से एक हैं मछली पालन का बिजनेस।

आज हम आपको एक बेहतरीन बिजनेस आइडिया देंगे जिसमें आप सिर्फ 25 हजार सलाना लगाकर लगभग 3.75 लाख कमा सकते हैं। हम बात कर रहें हैं मछली पालन की (fish farming) के बारे में आपको बता दें कि आज किसान फल सब्जियों के अलावा मछली पालन पे भी ध्यान दे रहें हैं सरकार भी मछली पालन को बढ़ावा दे रहीं हैं।

हाल ही में मछली पालकों को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने इसे कृषि का दर्जा दिया हैं। राज्य सरकार मछली पालन करने वाले किसानों को बिना ब्याज का लोन उपलब्ध करवा रहीं हैं साथ ही सब्सिडी एवं मछवारो के लिए बीमा योजना भी सरकार मुहैया करवा रहीं हैं।

सरकार करेगी पूरी मदद- बता दें कि मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार भी कई सुविधाएं दी रहीं हैं। वही इसे आप जिस राज्य में शुरू करना चाहें वहां से मत्स्य सम्बंधित कार्यालय में इसकी पूर्ण जानकारी आप प्राप्त कर सकते हैं।

जाने कैसे होगी कमाई-

अगर आप भी मछली पालन के व्यवसाय में हैं अथवा इसे शुरू करना चाहते हैं तो इसकी आधुनिक तकनीकी आपको बम्बर मुनाफा करवा सकती हैं। जी हां मछली पालन के लिए इन दिनों बायो फ़्लोक तकनीकी(Fish Farming Bussiness By Biofloc technique) काफी मशहूर हो रहा हैं कई लोग इस तकनीकी का इसतेमाल कर लाखों कमा रहें हैं।

जानिये क्या हैं तकनीकी

बता दें BIOFLOC Technique एक बैक्टीरिया का नाम हैं। इस टेक्निक के जरिये मछली पालन में काफी मदद हो रहीं हैं। इसमें बड़े बड़े(10 से 15 हजार लीटर) टैंक में मछलियों को डाला जाता हैं।इन टैंकों में पानी डालने निकालने एवं ऑक्सिजन देने की अच्छी व्यवस्था होती हैं।

BIOFLOC बैक्टीरिया मछली के मल को प्रोटीन में बदल देता हैं। जिसे मछली वापस खा लेती हैं। इससे एक तिहाई फीड की बचत होती हैं। पानी भी गंदगी होने से बचा रहता हैं। हालांकि यह थोड़ा खर्चीला जरूर हैं। लेकिन बाद में यह मुनाफा भी खूब देती हैं। नेशनल फिशरीज डवलपमेंट बोर्ड(NFDB) के मुताबिक अगर आप आप 7 टैंक से अपना बिजनेस शुरू करते हैं। तो इसे शुरू करने में आपको 7.5 लाख का खर्चा आएगा हालाकिं तालाब में मछली पालकर भी आप मोटी कमाई कर सकते हैं।

biofloc fish farming techniques
Biofloc fish farming techniques

मछली पालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए भारत सरकार की वेबसाइट से जानकारी प्राप्त करे – यहाँ पे क्लिक करें

टोल फ्री नंबर – 1800-425-1660

छोटे किसान को हो रहीं 3-5 लाख की कमाई

हम आपको एक छोटे से गांव के एक छोटे से किसान गुरुचरण सिंह के बारे में बता रहे हैं उन्होंने इसे विकसित कर 3 एकड़ में में मछली पालन शुरू किया था। उन्होंने इसकी शुरुआत एक छोटे से तालाब से की थीं। उनके मुताबिक लगभग 10 साल पहले मछली पालन पे एक रेडियो कार्यक्रम सुना था। जिसके बाद पारंपरिक खेती को छोड़ कर कुछ नया करने का मन बनाया।
उन्होंने मोगा शहर में मत्स्य विभाग में सम्पर्क किया। मत्स्य अधिकारियों ने उन्हें मछली पालन पे 5 दिवशीय ट्रेनिंग दी। बता दें कि गुरुचरण अपने 3 एकड़ से होने वाली कमाई से उत्साहित हैं। उन्होंने पास के कोट सदर खान गांव में 3.5 एकड़ जमीन लीज पे ली और इसे मछली पालन के लिए तालाब के रूप में विकसित किया। इससे उन्हें आज 3-5 लाख से अधिक की आमनदनी हुई।

निष्कर्ष

किसानों के लिए परंपरागत खेती में मौसम की मार की वजह से भारी नुकसान उठाना पड़ता हैं जिससे किसानों को खेती में लाभ के स्थान पे हानि होती हैं। जिसके चलते किसानों के लिए मछली पालन एक बहुत ही मददगार व्यवसाय के तौर पे उभर कर आया हैं इसमें किसी मौसम में कोई नुकसान नहीं होता हैं और आप आसानी से ज्यादा समय न देते हुए बहुत ही कम देखभाल में लाखों की कमाई कर सकते हैं। ऊपर से मछली की अपने ही देश मे नहीं अपितु बाहरी देशों में भी भारी डिमांड हैं जिसके चलते इससे अच्छी कमाई होती हैं।

ये भी पढ़ें:

अगर इस लेख में कुछ गलत जानकारी है तो कृपया comments में हमे बताए, हम उस को सुधारेंगे

लेखक:

Kalpesh Sharma

लेखक, समाज सेवी एवं गौसेवा में समर्पित जीव प्रेमी

Leave a Comment