New Business Ideas In Hindi 2022 : प्लास्टिक कचरे से ईंट बनाने का न्यू बिजनेस आइडिया 2022

plastic waste se bricks new business ideas in hindi 2022
plastic waste se bricks new business ideas in hindi 2022

Table Of Contents

Plastic Waste Bricks New Business Ideas In Hindi 2022

हम रास्ते पर या कूड़े के ढेर पर जो प्लास्टिक देखते हैं ये वही प्लास्टिक होता है जो हमारे घर से लेकर बड़ी बड़ी इंडस्ट्री में इस्तेमाल किया जाता है। तो आपको मालूम है कि इन प्लास्टिक वेस्ट का भी इस्तेमाल होता है। जी हां, आज हम इस आर्टिकल में आपको न्यू बिजनेस आइडिया 2022 प्लास्टिक वेस्ट/कचरे से ईंटें बनाने की जानकारी देंगे।

किसी भी आकार की ईंट प्लास्टिक कचरे और कोंक्रिट के मिक्षण से बनायीं जा सकती है। अगर आप इस व्यवसाय को शुरू करने के बारे में सोच रहे है तो आपको इस के रजिस्ट्रेशन के लिए अधिक डाॅक्यूमेंट्स की आवश्यकता भी नहीं है। साथ ही इस न्यू बिजनेस आइडिया 2022 के लिए एक एकड़ जमीन भी काफी है।

तो चलिए जानते हैं इस व्यवसाय को शुरू करने की जानकारी और प्लास्टिक वेस्ट/कचरे से ईंटें बनाने की प्रक्रिया भी,

प्लास्टिक का इस्तेमाल हमारे रोज मर्रा के जीवन में हर जगह-जगह पर होता है। लेकिन यही प्लास्टिक अब हमारी सहूलियत नहीं बल्कि सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। अब तो दुनिया भर में इस समस्या को खत्म करने के लिए जद्दोजहद जारी है।

इस प्रयास को ” प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट” कहा जाता है। इसका सीधा अर्थ यही है कि प्लास्टिक कचरे की समस्या का समाधान मेनेजमेंट से।

सामान्य तौर पर इन प्लास्टिक वेस्ट का कोई भी समाधान नहीं होता है। यह प्लास्टिक जमीन में जाकर जमीन की क्षमता बिगाड़ देते है। या फिर नदी और महासागरों में जाकर उसे प्रदुषित कर देते हैं।

अक्सर लोग सोचते हैं कि प्लास्टिक वेस्ट को जला देना इस समस्या का समाधान है लेकिन हम आपको बता दें कि प्लास्टिक वेस्ट को जलाने से हवा प्रदुषण होती हैं और लोगों को सांस लेने संबंधित परेशानी हो सकती है।

plastic waste new business ideas in hindi 2022
plastic waste new business ideas in Hindi 2022

तो दोस्तो हम आपको बता रहे हैं सबसे यूनिक और इनोवेटिव न्यू बिजनेस आइडिया 2022 यानी प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट/प्लास्टिक कचरे के जरिए  ईंटें बनाना। प्लास्टिक का रिसाइकिलिंग कर अनेक आकार की ईंट बनाई जाती हैं।

ये ईंटें ज्यादातर फूटपाथ, गार्डन और कंपाउंड आदि में इस्तेमाल की जाती है। साथ ही आपको बता दें कि यह ईंटें बाजार में मिलने वाली कोंक्रिंट की ईंटों यानी फेवर ब्लाॅक से भी अधिक मजबूत होती है।

प्लास्टिक कचरे से ईंटें बनाने के लिए कच्चा माल

C& D वेस्ट, यानी कंस्ट्रक्शन ऐंड डिमोलिशन वेस्ट,

C& D वेस्ट का मतलब होता है मलबा। यानी कि जब हम पुराने घर का रिनोवेशन करने के लिए उसे तोड़ते हैं और जो ईंटें पत्थर आदि निकलते हैं उसे मलबा कहा जाता है।

इसके बाद दुसरा कच्चा माल है 1 बार प्रयोग में आने वाली प्लास्टिक और हर तरह का प्लास्टिक वेस्ट। इस प्लास्टिक वेस्ट में ब्रेड के रेपर, दूध की थैली, पैकिंग मेटिरियल, किराना स्टोर से मिलने वाली प्लास्टिक की थैली, वेफर-कूरकूरे आदि के खाली पेकेट्स। ये सारे ही प्लास्टिक के वेस्ट पर्यावरण के लिए सबसे हानिकारक होते हैं।

तीसरा कच्चा माल है फ्लाय ऐश( Fly ash) ये थर्मल पावर कार्पोरेशन  ( Thermal Power Corporation) से निकला हुआ वेस्ट होता है।

साथ ही फ्लाय ऐश (Fly ash) के साथ काॅपर स्लॅज (copper slag) का इस्तेमाल किया जाता है। इन सभी चीजों को मिक्स कर फाइनल प्रोडक्ट बनाई जाती है।

प्लास्टिक कचरे से ईंटें बनाने की प्रक्रिया

इस प्रक्रिया में सबसे पहले प्लास्टिक को सफाई मशीन में साफ किया जाता है। इस मशीन में इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक साफ होकर आगे आ जाता है और कचरा पीछे की तरफ रह जाता है। साफ होकर यह प्लास्टिक वेस्ट आगे की प्रक्रिया के लिए जाता है।

दूसरे चरण की दुसरी प्रक्रिया है श्रेडिंग (Shredding) की प्रक्रिया । इस श्रेडिंग मशीन में साफ किए हुए प्राथमिक को पाउडर का स्वरूप दिया जाता है।

अब तीसरे चरण में इस साफ प्लास्टिक वेस्ट को कोंक्रिट के मिक्स मे मिलाया जाता है।

अब मिक्स करने के बाद इस सामग्री को सांचे में ढाल दिया जाता है। उस सांचे में सामग्री को आवश्यकता के अनुसार आकार दिया जाता है।

अब सांचे में ढाली गई इस सामग्री को चौबीस घंटे तक सांचे में ही सुखाया जाता है।

उस बाद उसे धूप में करीब 28 दिनों तक सुखाया जाता है। उस बाद यह ईंटें मार्केट में बिकने के लिए तैयार हैं।

प्लास्टिक वेस्ट से ईंटें बनाने के व्यवसाय के लिए आवश्यक जगह

इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए हमें एक एकड़ यानी 4840 sqft की जगह की आवश्यकता रहती है। इसे दो हिस्सों में विभाजित किया जाता है। एक तरफ प्लास्टिक की रिसाइकिलिंग होती है और दुसरी तरफ ईंटें बनाई जाती है।

कर्मचारियों की आवश्यकता

इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए 12 से  15 कर्मचारियों की आवश्यकता रहती है। इस में एक व्यक्ति की बतौर सुपरवाइजर के आवश्यकता रहती है।

आवश्यक बिजली

इस व्यवसाय के रुप में एक मशीन करीब 15 kW की आवश्यकता रहती है।

इस व्यवसाय की लागत 50 से 60 लाख होती है इस में सिर्फ मशीनरी की लागत करीब पैंतीस से चालीस लाख की आवश्यकता रहती है। इस व्यवसाय में आपको 20 से 25% प्रतिशत मुनाफा मिल सकता है।

आवश्यक दस्तावेज और लाइसेंस

यह उत्पाद कार्बोन नेगटिव, एन्वायरमेंट फ्रेंडली प्रोडक्ट है। इस लिए इसमें हमें अधिक लाइसेंस की आवश्यकता नहीं रहती है। इस बिजनेस में पर्यावरण में हानिकारक कोई भी तत्वों का इस्तेमाल नहीं होता है।

हां इस में जीएसटी रजिस्ट्रेशन, UDYAM रजिस्ट्रेशन आदि की आवश्यकता रहती है।

आवश्यक मशीन

  1. Pillar Hydrollic Press
  2. Agglomerator Machine
  3. Mixture Machine with gear box
  4. Shredder Machine
  5. Air Compressor
  6. Water Chiller with pump
  7. Sparay Machine
  8. Plastic Extruder
  9. UV Flatbed Printer machine

Project Report

छोटा स्तर (Small Scale) मध्यम स्तर (Medium Scale) बड़ा स्तर (Large Scale)
लागत 50 – 55 लाख 70 – 75 लाख 90 – 100 लाख
मशीनो के नाम (1) Pillar Hydraulic Press, (2) Agglomerator Machine, (3) Grinder Machine, (4) Rotary Sand Filter, (5)Mixture Machine with Gear Box, (6) Shredder Machine, (7) Air Compressor, (8) Water Chiller with pump, (9) Spray Machine, (10) Plastic Extruder, (11) UV Flatbed Printer Machine and other Equipment’s
कच्चा माल SAND, Plastic waste, and adhesive रेत, प्लास्टिक कचरा, और चिपकने वाला केमिकल
वर्किंग कैपिटल 14-16 लाख 20-25 लाख 30-35 लाख
मशीन कीमत 32-36 लाख 45-50 लाख 60-65 लाख
लेबर 12-18 कर्मचारी 15-20 कर्मचारी 20-25 कर्मचारी
प्रोडक्शन कैपेसिटी 6000-7000 ईंट प्रति दिन 8000-9000 ईंट प्रति दिन 11000-15000 ईंट प्रति दिन
जगह 2500-3000 Sq. Ft. 4000-5000 Sq. Ft. 7000-8000 Sq. Ft.
बिजली 30-40 KW 50-55 KW 70-75 KW
सालाना लाभ 20-25 % 20-25 % 20-25 %

निष्कर्ष:

आप इस न्यू बिजनेस आइडिया 2022 को बड़ा भी कर सकते हैं। इस व्यवसाय को बढाना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है क्योंकि हमारी सरकार हर साल 3.3 मिलियन मैट्रिक टन प्लास्टिक वेस्ट निकालती है। आप तरह तरह के कलर और तरह तरह के आकार की ईंटें बना सकते हैं।

अगर आप इस व्यवसाय को छोटे पैमाने पर शुरू करना चाहते हैं तो आपको 50  से 55 लाख की आवश्यकता रहेगी ।

साथ ही मध्यम पैमाने पर इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए आपको 70  से 75 लाख की आवश्यकता रहेगी  और अगर आप इस व्यवसाय को बडे पैमाने पर शुरू करना चाहते हैं तो आपको 90  से 100 लाख की आवश्यकता रहेगी ।

साथ ही आप अगर इस व्यवसाय को बडे पैमाने पर शुरू करते है तो आपको 20 से 25 कर्मचारीयो की आवश्यकता रहती हैं।

ये भी पढ़ें:

अगर इस लेख में कुछ गलत जानकारी है तो कृपया comments में हमे बताए, हम उस को सुधारेंगे

लेखक:

Kalpesh Sharma

लेखक, समाज सेवी एवं गौसेवा में समर्पित जीव प्रेमी

Leave a Comment