सनी देओल बॉलीवुड का रियल सुपर हीरो

सनी देओल - Narendra Modi
सनी देओल – Narendra Modi

सनी देओल फिल्म इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है जिसे सुनते ही हमारे दिमाग में एक गुस्सैल स्वभाव, मर्दाना, सुपर Man के एक्टर की छवि आ जाती है। वैसे अपनी रियल लाइफ में सनी देओल काफी नर्म और शर्मीले स्वभाव के व्यक्ति हैं।

बेताब फिल्म से बॉलीवुड में दमदार एंट्री कर अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले सनी देओल जल्द ही फिर से सिनेमाघरों में ग़दर -2 से वापसी करने वाले हैं। इस आर्टिकल में हम आपको सनी देओल की लाइफ,उनकी फिल्में और उनकी पसंद ना पसंद के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।

बाॅलिवुड के सुपरहिट वेटरन एक्टर धर्मेंद्र देओल के बड़े अजय सिंह देओल को उनके निक नेम सनी देओल के नाम से जाना जाता है। सनी देओल एक अभिनेता, निर्देशक व निर्माता होने के साथ ही एक सफल  राजनेता भी हैं।

सनी देओल - Dharmendra - Lata Mangeshkar
सनी देओल – Dharmendra – Lata Mangeshkar

जाट परिवार में जन्मे सनी देओल पंजाब के गुरदासपुर से लोकसभा सांसद हैं। सनी देओल ने हिन्दी सिनेमा में पैंतीस साल और सौ से अधिक फिल्मों में काम किया है। अपने फिल्मी करियर के दरम्यान,सन्नी देओल को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और दो फिल्मफेयर पुरस्कार से भी नवाजा गया हैं।

Table Of Contents

सनी देओल की पहली हिंदी फिल्म

सनी देओल ने बाॅलिवुड में अपना डेब्यू अमृता सिंह के साथ बेताब फिल्म से किया था जो साल 1982 में रिलीज हुई थी। इसी फिल्म से उनकी बेस्ट एक्टिंग के  लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।

इसके बाद सनी देओल ने 1980 और 1990 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। उन्होंने दिल्लगी फिल्म के साथ एक निर्देशक और निर्माता के रूप में शुरुआत की थी। इस  फिल्म में उन्होंने अपने छोटे भाई बॉबी देओल  के साथ अभिनय किया था।

सनी देओल का जीवन परिचय (sunny deol biography in hindi)

 

पूरा नाम अजय सिंह देओल
निक नाम सनी देओल
पेशा बॉलीवुड अभिनेता, फिल्म निर्माता, लोकसभा सांसद (2019)
ऊंचाई (sunny deol height) 5 फ़ीट 9 इंच
वजन (sunny deol weight) 85 किलोग्राम
जन्म तिथि  (sunny deol birth date) 19 अक्टूबर 1956
उम्र (sunny deol age) 65 साल वर्ष 2021 में
जन्म स्थान साहनेवाल, लुधियाना, पंजाब
होम टाउन साहनेवाल, लुधियाना, पंजाब
वर्तमान पता प्लाट नंबर 22, जुहू, मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म सिख
जाती जट्ट
खानपान मांसाहारी
सनी देओल की शिक्षा
स्कूल सेक्रेड हार्ट बॉयज स्कूल, मुंबई, महाराष्ट्र
शैक्षणिक योग्यता स्नातक
कॉलेज राम निरंजन आनंदीलाल पोदार कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई
सनी देओल का परिवार
माता (Sunny Deol mother name) प्रकाश कौर (अपनी माँ), हेमा मालिनी (सौतेली माँ)
पिता (Sunny Deol father name) धर्मेंद्र सिंह देओल
भाई (Sunny Deol brother name) बॉबी देओल
बहने (Sunny Deol sister name) विजेता और अजीता (अपनी बहनें)
सौतेली बहने (Sunny Deol step sister) ईशा देओल और अहाना देओल
पत्नी का नाम (Sunny Deol wife) पूजा देओल (Pooja Deol) / Lynda Deol
बेटों के नाम (Sunny Deol son) राजीव देओल (Rajveer Deol), कारन देओल (Karan Deol)

सनी देओल का वैवाहिक जीवन और बच्चे

सनी देओल की पत्नी का नाम पूजा देओल है। वे लाइमलाइट से दूर ही रहेना पसंद करती है। वैसे पूजा बडे बेटे करन की फिल्म पल पल दिल के पास के प्रीमियर में शामिल हुई थी। सनी देओल सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली फोटोज शेयर करते हैं लेकिन वो पत्नी पूजा के साथ वाली फोटो कभी भी शेयर नहीं करते हैं।

वो अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखना ही पसंद करते हैं। दोनों की शादी की खबर भी लंबे समय बाद सामने आई थी। सनी देओल और पूजा की शादी सनी के फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले ही 1984 में हो चुकी थी। लेकीन, इसे सिक्रेट रखा गया और सालों बाद सनी की शादी के बारे में जानकर सभी चौंक गए थे।

यह शादी एक बिजनेस एग्रीमेंट के तहत हुई थी और धर्मेंद्र भी नहीं चाहते थे कि ‘बेताब’ की रिलीज से पहले सनी की शादी की बात लोगो को मालूम हो। इससे सनी की रोमांटिक इमेज पर निगेटिव असर पड़ने की संभावना थी।

‘बेताब’ की रिलीज तक पूजा लंदन में ही थी। सनी अक्सर ही पत्नी से मिलने चोरी-छुपे लंदन जाया करते थे। उस बाद में जब न्यूजपेपर्स में सनी की शादी की खबर का पर्दाफास हुआ तब भी परिवार ने सनी के शादीशुदा होने से इनकार कर दिया था।

मूल रूप से ब्रिटेन की रहने वाली पूजा के पिता इंडियन थे और मां ब्रिटिश नागरिक थी। पेशे से राइटर पूजा ने सनी की फिल्म यमला पगला दीवाना के लिए भी स्क्रीन प्ले लिखा है। पूजा की पढाई लंदन में ही हुई है और दोनों की पहली मुलाकात भी लंदन में ही हुई थी।

फिल्मी परिवार का हिस्सा होने के बावजूद पूजा चकाचौंध से दूर रहेना ही पसंद करती है । पूजा और सनी देओल के दो बेटे हैं करण  और राजवीर।

sunny deol mother
sunny deol mother प्रकाश कौर
sunny deol wife
sunny deol wife पूजा देओल, राजीव देओल, कारन देओल

सनी देओल की आने वाली फिल्में 2022 & 2023

sunny deol upcoming movies 2022 list –

Chup: Revenge of The Artist (चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट )
Star Cast- Sunny Deol, Dulquer Salman, Shreya Dhanwanthary, Pooja Bhatt
Directed (निर्देशक) – R Balki
चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट Release Date – 10 Sep 2022

Gadar 2 (गदर  2)
Star Cast – Sunny Deol, Utkarsh Sharma, Ameesha Patel
Directed (निर्देशक) – Anil Sharma
गदर  2 Release Date – 07 Sep 2022

Cheer: Celebrate Life
Star Cast – Sunny Deol
Directed (निर्देशक) -Sangeeth Sivan
Cheer: Celebrate Life Release Date – 27 Feb 2023

Apne 2 / अपने 2
Star Cast – Dharmendra, Sunny Deol, Bobby Deol and Karan Deol.
Directed (निर्देशक) – Anil Sharma
अपने 2 हिंदी मूवी Release Date – Nov 2022

सनी देओल की पसंद और शौक

फेवरेट रंग – सफ़ेद और नीला

पसंदीदा खाना –    लौकी की सब्ज़ी, मेथी का पराठा

फेवरेट हीरो – धर्मेंद्र, सिल्वेस्टर स्टैलोन

पसंदीदा खेल –     कबड्डी

पसंदीदा स्थल – मनाली, कनाडा

शौक –  गाने सुनना, घूमना

सनी देओल का राजनैतिक जीवन परिचय

राजनैतिक पार्टी –     भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)

विधान परिषद/ विधानसभा | राज्य सभा/लोकसभा (2019 में पंजाब के गुरदासपुर से लोकसभा सांसद निर्वाचित किए गए हैं।)

Sunny Deol ट्विटर हैंडलर https://mobile.twitter.com/iamsunnydeol

सनी देओल की कमाई और कुल संपत्ति

फ़िल्म की फीस ₹5 से ₹8 करोड़ रूपए

सनी देओल की कुल संपत्ति / नेट वर्थ   –  $ 50 मिलियन (लगभग)

कार और बाइक संग्रह पोर्चे कायेन, ऑडी आर 8

(ये जानकारी इंटरनेट से ली गयी है)

सनी देओल की फिल्में वं पुरस्कार

सनी देओल की सुपरहिट फिल्मों में मंज़िल (1984), सवेरे  वाली  गाडी (1986), सल्तनत (1986), डकैत  (1987), यतीम (1988), वीरता (1993), इमरान (1994), सलाखें (1998) और फ़र्ज़ ( 2001) आदि फिल्मों का शुमार होता है।

साल 1990 में राजकुमार संतोषी की फिल्म घायल में एक गंभीर, व्यावसायिक रूप से सफल,  अपने भाई की हत्या के आरोपी एक मुक्केबाज का अभिनय किया।

इस फिल्म से ही सनी  देओल को को सफलता की नई परिभाषा मिली। सनी देओल के साथ इस फिल्म में मिनाक्षी शेषाद्री बतौर अभिनेत्री रही थी।

घायल फिल्म ने सात फिल्मफेयर अवार्ड जीते और साथ ही सनी देओल को इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर अवार्ड और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार – स्पेशल जूरी अवार्ड / स्पेशल मेंशन  (फीचर फिल्म) भी प्रदान किया गया।

1993 में आई फिल्म दामिनी में उन्होंने एक वकील का अभिनय किया था इस फिल्म ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया।

2001 में आई अनिल शर्मा की गदर एक प्रेम कथा में सनी देओल ने एक लॉरी ड्राइवर का किरदार निभाया था। इस फिल्म में सनी देओल के अपोजिट अमिषा पटेल थी। यह बात अपनी रिलीज़ के समय सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म ब्लाॅक‌ बस्टर मूवी थी।

इस फिल्म के लिए भी उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला था। सनी देओल की सफल फ़िल्मों में द हीरो,  लव स्टोरी ऑफ़ ए जासूस (2003),अपने (2007), यमला पगला दीवाना (2011) और घायल वन्स अगेन (2016) शामिल हैं।

इन सभी उपलब्धियों ने उन्हें हिंदी फिल्म उद्योग के एक प्रमुख व सफल अभिनेता के रूप में स्थापित किया है।

सनी देओल की पहली फ़िल्म बेताब थी जो 1983 में रिलीज हुई थी। 2016 में रिलीज हुई घायल वन्स अगैन फ़िल्म को सनी देओल ने खुद ने लिखा है। यह 1990 बनी फ़िल्म घायल का सीक्वल  थी।

सनी देओल के करियर में बॉर्डर तथा ग़दर सबसे सुपरहिट फ़िल्में रही है। सनी देओल डायलाग डिलीवरी के लिए भी काफी फेमस है। उनके डायलॉग्स आज भी लोगों के जुबाँ पर  है।

सनी देओल की सुपरहिट फिल्म और किरदार के नाम

 

वर्ष / Year फ़िल्म / Movie
2018 मोहल्ला अस्सी
2017 पोस्टर बॉईज (जगावर चौधरी)
2016 घायल वन्स अगैन (अजय मेहरा)
2013 यमला पगला दीवाना-2 (परमवीर सिंह ढिल्लो)
2011 यमला पगला दीवाना (परमवीर सिंह ढिल्लो)
2010 राईट या राँग (एसीपी अजय श्रीधर)
2007  बिग ब्रदर (देवधर गाँधी),

अपने (अंगद चौधरी),

फूल एन फाइनल (मुन्ना)

2006 तीसरी आँख (ए सी पी विक्रम दहिया)

नकशा (वीर के मल्होत्रा)

काफ़िला

2005 जो बोले सो निहाल
2004 रोक सको तो रोक लो,

लकीर (अर्जुन राना)

2003 द हीरो,

कैसे कहूँ कि प्यार है,

खेल (ए सी पी राजवीर सिंधिया),

जाल (अजय कौल)

2002 माँ तुझे सलाम (मेजर प्रताप सिंह),

कर्ज (सूरज सिंह) ,

शहीद (चन्द्रशेखर आजद),

जानी दुश्मन (करन सक्सेना)

2001 फ़र्ज़ (गोविन्द काठात),

ग़दर (तारा सिंह),

कसम (शंकर),

ये रास्ते हैं प्यार के,

इण्डियन (राज शेखर आज़ाद)

2000 चैम्पियन  (विक्रम सिंह)
1999 प्यार कोई खेल नहीं  (आनन्द)  ,

दिल्लगी (रणवीर काठात ),

अर्जुन पंडित (गोविन्द)

1998 सलाखें (विशाल एस अग्निहोत्री),

इसकी टोपी उसके सर

1997 ज़िद्दी (देवा प्रधान),

ज़ोर (अर्जुन सिंह),

बॉर्डर,

कहर (राजा),

और प्यार हो गया

1996 जीत (करन ),

अजय (अजय),

घातक (काशी नाथ),

हिम्मत

1995 अंगरक्षक (अजय),

दुश्मनी (सूरज सिंह),

इम्तिहान (राजा)

1994 इंसानियत (करीम लाला)
1993 गुनाह (रवि सोहनी),

डर (सुनील मल्होत्रा),

इज़्ज़त की रोटी,

लुटेरे,

दामिनी (गोविंद),

क्षत्रिय

1992 विश्वात्मा
1991 नरसिम्हा  (नरसिम्हा ),

विष्णु देवा,

योद्धा (वकील करन श्रीवास्तव),

शंकरा

1990 आग का गोला,

घायल(अजय मेहरा),

क्रोध(अजय शुक्ला),

वर्दी (अजय कुमार शुक्ला )

1989 चालबाज़ (सूरज),

निगाहें (आनन्द),

जोशीले(दारा),

त्रिदेव(इंस्पेक्टर करन सक्सेना),

मैं तेरा दुश्मन (गोपाल),

मज़बूर (इंस्पेक्टर सुनील)

1988 यतीम (इंस्पेक्टर कृष्णा),

पाप की दुनिया(सूरज/अशोक),

इन्तकाम,

राम अवतार (राम)

1987 डकैत (अर्जुन यादव)
1986 सवेरे वाली गाड़ी,

समुन्दर (अजीत),

सल्तनत(सुल्तान)

1985 अर्जुन,

ज़बरदस्त

1984 सोनी महिवाल (महिवाल),

मंज़िल मंज़िल (विजय),

सनी (सनी)

1983 बेताब (सनी कपूर)

फ्यूचर बिज़नेस आइडियाज:

सनी देओल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

स्कूल के दिनों में सनी देओल पढ़ाई लिखाई में होनहार छात्र नहीं हुआ करते थे, लेकिन ये खेलकूद में बहुत ही एक्टीव थे।

ये शराब या सिगरेट का सेवन भी नहीं करते थे।

अपने स्कूल के दिनों में ये अपने पिताजी की जीन्स पहनकर स्कूल  जाया करते थे और अपने सहपाठियों को बताते थे की उनके पिताजी धर्मेंद्र ने इसी जीन्स को फिल्म शोले फिल्म  में पहना था।

Sunny Deol ने अभिनय की शिक्षा  बिर्मिंगहीम इंग्लैंड से ली थी।

सनी देओल अपने व्यक्तिगत जीवन को मीडिया और कैमरा से  दूर रखना ही पसंद करते हैं और यही कारण है की इनकी पत्नी शायद ही कभी मीडिया की सुर्खियों में नजर आई हो।

सनी देओल को अपने दोस्तों के साथ लाॅग ड्राईव पर जाना पसंद  है। एक बार सिर्फ 12 साल की उम्र में ही वो घर से गाडी चुराकर सैर सपाटे के लिए निकल गए थे।

सनी देओल/Sunny Deol के फिल्मी करियर में दामिनी फिल्म में सनी देओल का रोल बहुत ही कम था। लेकिन फिल्म में सनी देओल के रोल को  बढ़ाकर इन्हे मुख्य कलाकार के रूप में दिखाया गया था।

इस फिल्म में इनके द्वारा दिया एक डायलॉग “तारिख पे तारीख” बहुत ही प्रचलित हुआ था जो आज भी लोगों की ज़ुबान पर बैठा हुआ है।

डर फिल्म में उनके रोल से जुड़े कुछ कारणों से Sunny Deol की शाहरुख़ खान और यश राज फिल्म्स से बहस हो गई थी। यही वजह है की सनी देओल ने इस फिल्म के बाद कभी भी यश राज फिल्म्स या शाहरुख़ के साथ कोई भी फ़िल्में नहीं की थी।

इनके फ़िल्मी करियर में साल 1997 में आई फिल्म “ज़िद्दी” सुपर हिट हुई थी।

इक्कीसवीं सदी के शुरुआत में ही रिलीज हुई सनी की फिल्म ग़दर एक प्रेम कथा पुरे देश में सुपर हिट हुई थी। खासकर पंजाब में तो लोग इस फिल्म के इतने दीवाने थे की वहां के सभी सिनेमाघरों में इस फिल्म को सुबह 6 बजे से ही दिखाया जाने लगा था।

मीडिया में छपी ख़बरों के अनुसार सनी देओल और बॉबी देओल अपनी सौतेली बहन ईशा देओल की शादी में अनुपस्तिथ थे।

सनी देओल को बॉलीवुड में किसी भी तरह की आयोजित पार्टियों में जाना पसंद नहीं है। वे मानते हैं कि ये सब सिर्फ दिखावे ही होते हैं।

वैसे फिल्मों में तो Sunny Deol का केरेक्टर काफी रूद्र दिखाया जाता है लेकिन असल जिंदगी ये बिल्कुल इसके उलटे यानी नर्म मिजाज के व्यक्ति हैं।

ये भी पढ़ें:

अगर इस लेख में कुछ गलत जानकारी है तो कृपया comments में हमे बताए, हम उस को सुधारेंगे

लेखक:

Ajeet Sharma

नई बिज़नेस आइडियाज, मोटिवेशनल कहानियां, एवं टेक्नोलॉजी से सम्बंधित लेख लिखना मेरा शौक है।

Leave a Comment